सेवर थाने के बाहर ग्रामीणों का धरना:15 अप्रैल को हुए झगड़े में दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग, भीम आर्मी के कार्यकर्ता पर भी होगी कार्रवाई




भरतपुर के सेवर इलाके में बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। एक पक्ष के लोगों ने सेवर थाने पर धरना दिया और दूसरे पक्ष और भीम आर्मी के कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कि, कल भीम आर्मी के कार्यकर्ता का वीडियो सामने आया था। जिसमें वह गोली चलाने के बात कह रहा था। एडिशनल एसपी ने 3 दिन के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद धरने को ख़त्म किया गया। कीचड़ लगने के बाद शुरू हुआ झगड़ा विजय पाल निवासी महुआ सिनपिनी ने बताया कि 15 अप्रैल को गांव का युवक देवेंद्र बैंक से अपना काम करवा कर वापस आ रहा था। गांव में एक जगह कीचड़ जमा थी। जैसे ही युवक ने बाइक को कीचड़ से निकाला तो, कीचड़ उछल कर वहां खड़े ध्रुव के ऊपर जा गिरी। इस बात को लेकर दोनों युवकों में कहासुनी हुई। ध्रुव ने घर जाकर बताया कि रमेश पहलवान के लड़के देवेंद्र ने मेरे ऊपर कीचड़ उछाल दी है। तब ध्रुव और उसके परिजन करीब 15 से 20 लोग देवेंद्र के घर पहुंचे। जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। ध्रुव के परिजनों ने देवेंद्र के परिजनों से की धक्का मुक्की लोगों ने देवेंद्र के परिजनों से गालियां दी और धक्का मुक्की भी कि इसमें महिलाओं के चोटें भी आई। देवेंद्र के पिता रमेश ने ध्रुव के परिजनों को घर भेज दिया। कुछ देर बाद देवेंद्र के परिजन इकट्ठे होकर ध्रुव के घर चले गए। वहां पर फिर से ध्रुव और देवेंद्र के परिजनों में कहासुनी और धक्का मुक्की हुई। समाज के लोगों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया। पुलिस ने झगड़ा करने वाले युवकों को थाने में बुलाया। उसके बाद भीम आर्मी ने गांव में आकर प्रदर्शन किया। एक पक्ष के लोगों को भेजा जेल इसके दबाव में पुलिस ने 4 नाबालिग युवकों को बाल सुधार गृह और 6 लोगों को मारपीट आरोप में जेल भेज दिया। हमारा दूसरे समाज के लोगों से कोई झगड़ा नहीं है लेकिन, भीम आर्मी ने आकर गांव शक्ति प्रदर्शन किया। जिसके दबाव में पुलिस ने कार्रवाई कि इतना ही नहीं एक भीम आर्मी ने नेता ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि दूसरे पक्ष के लोगों के पिस्टल खाली कर दें भले ही जेल चले जाए। एडिशनल एसपी के आश्वासन के बाद धरना हुआ ख़त्म भीम आर्मी के कार्यकर्ता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद देवेंद्र पक्ष के लोगों ने आज सेवर थाने पर धरना दिया। जिस पर एडिशनल एसपी धर्मेंद्र यादव ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह तीन दिन के अंदर कार्रवाई करेंगे और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर धरना ख़त्म हुआ। भीम आर्मी के कार्यकर्ता पर होगी कार्रवाई एडिशनल एसपी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि ततामड़ गांव में एक मारपीट की घटना हुई थी। उसमें FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आज जाट समाज के पक्ष के लोग जो भी FIR देंगे उसके नियमानुसार कार्रवाई होगी। जो भी जातिगत बैमनस्ता को बढ़ाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। भीम आर्मी के कार्यकर्ता का वीडियो का रिकॉर्ड लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *