सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा दल रवाना:जिला सूचना अधिकारी ने मऊ से 10 यात्रियों को हरी झंडी दिखाई




मऊ में राज्य सरकार के विशेष यात्रा कार्यक्रम ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा’ के तहत रविवार को जनपद से यात्रियों के एक दल को रवाना किया गया। विकास भवन परिसर से जिला सूचना अधिकारी डॉ. धनपाल सिंह ने दल को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए प्रस्थान कराया। डॉ. धनपाल सिंह ने बताया कि यह यात्रा 19 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है। इसका औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार, प्रत्येक जनपद से अधिकतम 10 यात्रियों और एक नोडल अधिकारी का चयन किया गया है। मऊ जनपद से रवाना हुए इस दल का नेतृत्व जिला बचत अधिकारी डॉ. शैलेश कुमार नोडल अधिकारी के रूप में कर रहे हैं। यात्रियों में अर्चना रंजन, अविनाश शर्मा, राकेश सिंह, ऋषि कुमार मौर्य, अमरजीत कुमार, दीपक राव, अमित कुमार त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश तिवारी, अभय सिंह और संदीप राज शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने यात्रा दल को शुभकामनाएं दीं और उनकी सफल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *