सोमेसर कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को श्रीहनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बूसी गांव के प्रसिद्ध श्रीराम हनुमान मंदिर परिसर में बालाजी मित्र मंडल की अगुवाई में कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। शाम 6 बजे मंदिर प्रांगण से एक भव्य वरघोड़ा निकाला गया। यह वरघोड़ा गाजे-बाजे के साथ गांव के मुख्य मार्गों से गुजरा, जिसमें श्रद्धालु विभिन्न झांकियों के साथ डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचे। क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना के साथ ग्रामीणों द्वारा शाम 7:30 बजे हनुमानजी की विशेष पूजा और महाआरती की गई। आरती के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। रात 10 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्रीय और बाहरी भजन मंडलियों ने हनुमानजी के कर्णप्रिय भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर देर रात तक समां बांधे रखा। ये रहे मौजूद इस अवसर पर मंदिर पुजारी अमरपुरी, हैपीसिंह कुम्पावत, दरगाराम घांची, लक्ष्मणपुरी, सूरज मालवीय, विजेंद्रपुरी, मुकेश मालवीय, अल्पेश वैष्णव, प्रकाश सिरवी, मांगीलाल सैन, कुलदीप, पंकज कुमार, सुनील, मदन, किरण, ललित और नरेंद्रपुरी सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
Source link