सोलर कंपनी के सुपरवाइजर के साथ मारपीट:पीड़ित बोला- जेसीबी हटाने को लेकर नाराज था पूर्व मालिक, तीन साथियों के साथ किया हमला

[ad_1]


नोखा थाना क्षेत्र में एक सोलर कंपनी के सुपरवाइजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेसीबी हटाने को लेकर नाराज एक पूर्व मालिक और उसके तीन साथियों ने सुपरवाइजर से लाठियों से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राणासर (कोलायत) निवासी श्याम सुन्दर बिश्नोई ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि वह हिम्मटसर में एक सोलर कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। वह कंपनी के प्लांट में मशीनरी संचालन का भी जिम्मा देखते हैं। उनके प्लांट में रूपाराम नाई पुत्र शिवरतन नाई अपनी जेसीबी किराए पर चलाता था। दो दिन पहले ठेकेदार ने नोखा से दूसरी जेसीबी बुलाकर काम पर लगा दी, जिससे रूपाराम नाई नाराज हो गया। पहले दिन रूपाराम प्लांट पर जाकर श्याम सुन्दर को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। चार लोगों ने मिलकर की मारपीट दिनांक 6 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 11 बजे रूपाराम नाई अपने तीन अन्य साथियों के साथ श्याम सुन्दर के किराए के कमरे पर पहुंचा। जेसीबी प्लांट से हटाने की बात को लेकर चारों ने लाठियों से श्याम सुन्दर पर हमला किया। इस मारपीट में श्याम सुन्दर के शरीर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। श्याम सुन्दर की शिकायत पर पुलिस ने रूपाराम नाई और तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *