बाड़मेर नेशनल हाईवे 25 पर बच्चों को स्कूल ले जा रही प्राइवेट बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस में सवार 6-7 बच्चे घायल हो गए। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। घटना बाड़मेर जिले के बायतु पेट्रोल पंप के पास आज सुबह करीब 8 बजे की है। सूचना मिलने पर बायतु पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बच्चों को बायतु हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद 5 बच्चों को बालोतरा रेफर किया गया है। बस में 36 बच्चे सवार थे। पुलिस के अनुसार बायतु सरस्वती स्कूल की बस बसों को घरों से लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। नेशनल हाईवे 25 बायतु से निकलते ही पीछे कूलर से भरे ट्रक ने बस को पीछे टक्कर मार दी। इससे बस में सवार बच्चे 10 बच्चे घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बस में सवार बच्चों को बाहर निकाल गया। घायलों को बायतु हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद 5 बच्चों को बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। बाड़मेर एसपी चूनाराम जाट हादसे की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचे। पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। बायतु थानाधिकारी मनोहर विश्नोई ने बताया- ट्रक ड्राइवर ने पीछे से प्राइवेट स्कूल को टक्कर मारी है। इससे 5 बच्चे गंभीर घायल हुए है। इसमें एक बच्चे के सिर में चोट लगी है। वहीं बाकी बच्चों के हाथ-पैर फैक्चर और दांत टूटे है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Source link