कोटा में लोकसभा स्पीकर ने अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर संविधान पार्क का शिलान्यास किया। इस दौरान कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, KDA आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे। टीवीएस सर्किल के पास आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या महिला व पुरुष शामिल हुए। लोगों सम्बोधित करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने अपने जीवन में संघर्ष करने, चुनौती के बावजूद भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश व राष्ट्र की सेवा करने का समर्थन किया। बाबा साहब के जीवन से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिले ताकि आने वाले पीढ़ी भी इसी चुनौतियां, संकट का मुकाबला करते हुए, देश व राष्ट्र की सेवा में अपने आप को समर्पण करें। यह संविधान पार्क भी इसी यात्रा का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद भारत में जब संविधान बना। बाबा साहब ने ऐसा संविधान बनाया जो आज भी हमारा मार्गदर्शन है। भारत का संविधान, दुनिया के जितने भी देश है उनके लिए मार्गदर्शक बना हुआ है। हमारे आने वाली पीढ़ी संविधान को जाने, संविधान को समझे और संविधान को आत्मसात करें। इसके लिए ये संविधान पार्क आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। यह संविधान पार्क 1857 से लड़ाई लड़ने वाले उन स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करता रहेगा। उनके संघर्ष, त्याग, बलिदान से प्रेरणा लेता रहेगा। यह संविधान पार्क 1947 से लेकर अभी तक इस देश के अंदर जो आर्थिक, सामाजिक बदलाव हुआ उससे भी प्रेरणा लेता रहेगा। इस संविधान पार्क का निर्माण किया जाएगा। पार्क में एक विशेष ‘संविधान कालरेखा पथ’ विकसित किया जाएगा। जिसमें संवैधानिक यात्रा को विस्तार से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय की तर्ज पर एक अत्याधुनिक म्यूजियम का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसमें संविधान निर्माण में योगदान देने वाली महान विभूतियों की जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। आज दुनिया के अंदर संसदीय लोकतंत्र ही शासन चलाने की सक्सेस पद्धति है। दुनिया के जिन देशों के अंदर अभी लोकतंत्र नहीं है, और वो भी अपने यहां पर लोकतंत्र की परिभाषा समझाने की कोशिश करते हैं। लोकतंत्र को अपनाने की कोशिश करते हैं। इसलिए लोकतंत्र की ताकत बहुत बड़ी है। समय समय पर सत्ता का बदलाव लोकतंत्र की ताकत है। उन्होंने कहा कि जो संविधान को जानेगा, समझेगा वो हमेशा देश निर्माण के लिए सजग प्रहरी के रूप में काम करेगा। बिरला ने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा की इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जिला परिषद सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने पिछडी पंचायतों के विकास की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए ताकि उन्हें अग्रणी पंचायतों के समकक्ष लाया जाए। बिरला ने कहा कि अगले तीन महीनों में घर-घर सर्वे कर यह सुनिश्चित किया जाए कि पेंशन, खाद्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास सहित सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए सर्वे के दौरान ऐसे लोगों की भी पहचान की जाए जो पात्र होने के बावजूद योजनाओं की जानकारी के अभाव में वंचित रह गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मी को देखते हुए समर कंटिंजेंसी प्लान के तहत हर गांव में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और कहीं भी पानी की समस्या नहीं आने दी जाए गेहूं खरीद को लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए कि हर किसान की उपज का अधिकतम तौल सुनिश्चित किया जाए। मंडियों में आ रही समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए और लंबी कतारों से बचने के लिए एफसीआई तथा वेयरहाउस में समय पर माल की एंट्री सुनिश्चित की जाए। बिरला ने आगामी मानसून को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। बैठक में सीएसआर सहित अन्य योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए बिरला ने सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध क्रियान्वयन और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर पीयूष सामरिया, जिला परिषद सीईओ कमल मीणा, पूर्व पालिका चेयरमेन अखिलेश मेड़तवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
Source link