हनुमान जन्मोत्सव पर जोहरी बाजार गूंजा:शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा, नारी शक्ति की भागीदारी बनी आकर्षण

[ad_1]


जयपुर के परकोटा क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकली प्रभु श्री हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा ने धार्मिक आस्था का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया। जौहरी बाजार में श्रद्धालुओं ने जय श्री राम और जय हनुमान के जयघोष के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। इस दौरान सांसद मंजू शर्मा, निवर्तमान महापौर कुसुम यादव और भाजपा जयपुर शहर उपाध्यक्ष अजय यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और भक्तों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया और महाआरती की। अतिथियों का स्वागत माला और भगवा दुपट्टा पहनाकर किया गया। निवर्तमान महापौर कुसुम यादव ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, निष्ठा और समर्पण के प्रतीक हैं। उनके जीवन से हमें साहस, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। शोभायात्रा की खास बात नारी शक्ति की बड़ी भागीदारी रही। बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक भव्य और प्रेरणादायक बना दिया। यह भागीदारी समाज में बढ़ती धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संकेत भी मानी जा रही है। भाजपा नेता अजय यादव ने कहा कि पवनपुत्र हनुमान के आदर्श हमें सेवा, समर्पण और लोककल्याण के लिए प्रेरित करते हैं। इस मौके पर सराफा कमेटी अध्यक्ष कैलाश मित्तल सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान जौहरी बाजार क्षेत्र भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *