हनुमान जयंती पर भूड़ा वाले बाला जी मंदिर में जनसैलाब:फिरोजाबाद में हवन-पूजन हुआ, छप्पन भोग के साथ भव्य आयोजन हुए

[ad_1]


फिरोजाबाद में भगवान श्री राम भक्त हनुमान के प्रकटोत्सव, हनुमान जयंती के अवसर पर शिकोहाबाद नगर क्षेत्र स्थित भूड़ा वाले बाला जी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में हवन-पूजन, छप्पन भोग और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। नेशनल हाईवे किनारे गांव आरोंज के मजरा भूड़ा गांव में स्थित यह सिद्धपीठ बाला जी हनुमान मंदिर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। भक्तों की गहरी आस्था है और मान्यता है कि यहां भूत-प्रेत बाधा जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सजावट की गई थी, तथा जगह-जगह भंडारों का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया मंदिर परिसर में बाला जी हनुमान मंदिर के साथ प्रेतराज और भैरव बाबा के मंदिर भी स्थापित हैं। इसके अतिरिक्त, सामने देवी मंदिर और राम दरबार तथा एक ओर गोरखनाथ मंदिर, बाबा भैरव मंदिर और जाहरवीर मंदिर भी मौजूद हैं, जिससे यह स्थल एक प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। पूरे दिन चले कार्यक्रमों के दौरान भक्तों ने भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। मंदिर में केक काटकर भी हनुमान जयंती का उत्सव मनाया गया। आयोजकों के अनुसार, यहां प्रत्येक मंगलवार को सुबह से शाम तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता और महंत मनोज भारद्वाज ने बताया कि हनुमान जयंती पर हर वर्ष भव्य आयोजन किया जाता है। उन्होंने इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *