हरियाणा से गायाब दो नाबालिग बहनें लुधियाना से बरामद:4 महीने बाद लुधियाना में मिलीं,आरोपी ने मकान मालिक को बताया था बहनें,हरियाणा पुलिस को लोगों ने घेरा




हरियाणा के कुंडली से लापता दो बहनों को लुधियाना के प्रेम नगर में एक व्यक्ति ने अवैध हिरासत में रखा था। हरियाणा पुलिस ने बीती देर रात रेड की और दोनों बहनों को बरामद किया। पुलिस 17 अप्रैल को लड़कियों व आरोपी को लुधियाना से पानीपत कुंडली ले गई। पानीपत में लड़की का मेडिकल करवाने के बार उनसे कई बार रेप होने की पुष्टि डाॅक्टरों ने की। सोमवार को हरियाणा पुलिस आरोपी, दोनों बहनों व उनकी मां को लेकर क्राइम स्पॉट पर आई तो पब्लिक से पूछताछ की। पुलिस जब लड़कियों व आरोपी को वापस ले जाने लगी तो स्थानीय लोगों ने हरियाणा पुलिस को घेर लिया। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस आरोपी व दोनों बहनों को लेकर वहां से निकली। दोनों बहनें 20 जनवरी को हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली से लापता हुई थी। एक बहन की उम्र 11 साल है जबकि दूसरी की 8 साल है। आरोपी दोनों को बहला फुसलाकर लुधियाना लाया। उसने अपने मकानमालिक को बताया कि वो दोनों उसकी बहनें हैं। आरोपी को खुद सजा देना चाहती थी पब्लिक सोमवार देर रात हरियाणा पुलिस ने जब आरोपी व बच्चियों को लेकर प्रेमनगर गली नंबर 9 में पहुंची तो लोग वहां एकत्रित हो गए। पुलिस ने लोगों को बताया कि आरोपी जोगिंदर दोनों बहनों को हरियाणा से लेकर आया है और वह उनके साथ दरंदगी करता था। उसके बाद पब्लिक ने हरियाणा पुलिस को कहा कि आरोपी उनके हवाले कर दें और इसे पब्लिक सजा देगी। पब्लिक का कहना है कि यह मोहल्ले में कहता था कि ये दोनों उसकी बहनें हैं। हालात यह थे कि पब्लिक ने हरियाणा पुलिस का रास्ता रोक दिया और आरोपी को बाहर खींचने लगे। सूचना मिलते ही डिवीजन नंबर-2 की पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी और पीड़ित बच्चियों को सुरक्षित वहां से निकालकर थाने पहुंचाया। पड़ोसी बनकर दिया वारदात को अंजाम पीड़ित बच्चियों की मां ने बताया कि उनकी पांच बेटियां और एक बेटा है। 19 जनवरी को उनकी बड़ी बेटी की डिलीवरी हुई थी जिसके कारण वह अस्पताल में व्यस्त थीं। 20 जनवरी को जब वह घर लौटीं तो उनकी 11 साल और 8 साल की दो बेटियां गायब थीं। साथ ही पड़ोस में रहने वाला जोगिंदर (निवासी बागपत, यूपी) भी लापता था। 4 महीने तक लुधियाना में छिपकर रहा आरोपी: शक होने पर मां ने सोनीपत के कुंडली थाना में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी जोगिंदर दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर लुधियाना ले आया और प्रेम नगर के 9 कुच्चा क्षेत्र में किराए पर रहने लगा। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने मकान मालिक और पड़ोसियों को बताया था कि ये उसकी छोटी बहनें हैं ताकि किसी को शक न हो। तकनीकी जांच से खुला राज हरियाणा पुलिस लगातार आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने लुधियाना में छापेमारी कर दोनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कई बार हुआ बच्चियों से रेप सोनीपत ले जाकर जब बच्चियों का मेडिकल करवाया गया तो डॉक्टरों ने उनके साथ कई बार दुष्कर्म होने की पुष्टि की। सोमवार रात पुलिस टीम आरोपी बच्चियों और उनकी मां को साथ लेकर लुधियाना आई थी ताकि वह जगह दिखाई जा सके जहां 4 महीने तक बच्चियों को बंधक बनाकर रखा गया था। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी जोगिंदर के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत दुष्कर्म की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हरियाणा पुलिस ने मौका मुआयना कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश में कोई और तो शामिल नहीं था। फिलहाल दोनों बच्चियां अपनी मां के पास सुरक्षित हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *