हांसी-बुटाना नहर की सफाई से किसानों को राहत:पटियाला में बाढ़ से नहीं डूबेगी फसल; परनीत कौर ने हरियाणा CM सैनी का जताया आभार




हरियाणा सरकार ने हांसी-बुटाना नहर की सफाई का काम शुरू कर दिया है। यह कदम हल्का समाना के किसानों और ग्रामीणों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करता है। घग्गर नदी के पानी से नहर में आने वाली रुकावट और सफाई न होने से पैदा होने वाली बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पूर्व सांसद परनीत कौर ने बताया कि नहर की सफाई न होने के कारण हर साल मानसून के दौरान दर्जनों गांवों की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो जाती थी। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। परनीत कौर ने उठाया कई बार मुद्दा परनीत कौर ने इस मुद्दे को हल कराने के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार के संबंधित मंत्रालयों तक लगातार पहुंच बनाई थी। उन्होंने संघर्ष कमेटी के सदस्यों के साथ चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विशेष मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री को किसानों के आर्थिक नुकसान और इलाके की भौगोलिक स्थिति के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। किसानों के हित में यह सराहनीय निर्णय परनीत कौर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं मुख्यमंत्री जी की आभारी हूं कि उन्होंने हमारी विनती स्वीकार की और किसानों के हित में यह सराहनीय निर्णय लिया।” उन्होंने आगे कहा कि इस कार्य से न केवल पानी का बहाव ठीक होगा, बल्कि आसपास के गांवों के किसानों की अर्थव्यवस्था भी सुरक्षित होगी। परनीत कौर ने सभी ग्रामीणों को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने दोहराया कि वे अपने क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा समर्पित रहेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *