हाथरस में 60 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण:मुख्यमंत्री ने लखनऊ से किया लोकार्पण, 478 सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र




हाथरस में मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से आयोजित एक कार्यक्रम में 60 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास भी हुआ। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन और ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित किए गए, साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए गए। लखनऊ से हुए इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इसमें विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, जिलाधिकारी अतुल वत्स और मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने जनपद के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया और सिकंदराराऊ में बनने वाले बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास भी किया। जनपद में रिक्त 680 सहायिका पदों के सापेक्ष 478 सहायिकाओं के नियुक्ति पत्र पूर्ण हुए, जिनमें से खंड विकास हसायन एवं सहपऊ की 21 सहायिकाओं को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। बेहतर कार्य करने के लिए किया प्रेरित… इस अवसर पर विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी ने नवनियुक्त सहायिकाओं को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी सहायिकाओं से कुपोषित बच्चों और महिलाओं के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी नई सहायिकाओं और विभाग के कर्मचारियों को पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *