1 साल से अनाथ पड़ी 158 अस्थियों का होगा विसर्जन:उदयपुर से हरिद्वार जा रहे 120 स्वयंसेवक; गायों को कराया छप्पन भोग




उदयपुर शहर से आज अशोक नगर श्मशान स्थल से असहाय परिवारजनों की अस्थियों को लेकर एक दल ने आज हरिद्वार प्रस्थान किया। मेवाड़ प्रताप दल सेवा संस्थान के जिला सचिव राकेश पालीवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, इंटक प्रदेश अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली, मोहन सालवी, संस्थापक लाला सालवी, समाजसेवी गोपाल सालवी, धर्मोत्सव समिति अध्यक्ष दिनेश मकवाना ने 158 अस्थियों के साथ दो बसों को रवाना किया। ये सदस्य वहां पर अस्थियां विर्सजन कर आएंगे। बसों में जिला अध्यक्ष ओंकार जोशी, महिला अध्यक्ष मंजु गहलोत, शेरसिंह राठौड़, सुनील अहीर, बलवंत सालवी, नरेंद्र मनौती, खुशलेंद कुमावत, शैलेन्द्र घावरी, सुरेन्द्र सोनी सहित 120 महिला एवं पुरुष हरिद्वार गए। पालीवाल ने बताया कि इस गौ शाला से में पिछले एक साल से रखी गई अस्थियों को उनके परिजनों ने नहीं लिया जबकि पूर्व में इसकी सार्वजनिक सूचना भी दी गई थी। श्रीमाली समाज का निःशुल्क चिकित्सा शिविर श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ की ओर से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार की जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। शिविर में आए समाज के लोगों को विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों ने परामर्श दिया।
संस्था के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने बताया कि समाज को स्वस्थ और जागरूक रखने के लिए इस तरह के शिविर बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ-साथ युवा, महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में जांच कराने पहुंचे। शिविर में कुल 100 जनों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 80 सदस्य उपस्थित होकर विभिन्न विभागों में अपनी जांच और उपचार करवा सके। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत 15 अप्रैल को शिविर के दूसरे चरण का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न बीमारियों की जांच निःशुल्क की जाएगी और जरूरतमंद मरीजों का आगे का उपचार भी अस्पताल में किया जाएगा।
इस दौरान संस्था के युवा अध्यक्ष प्रफुल्ल श्रीमाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम शंकर श्रीमाली, उपाध्यक्ष रमेश श्रीमाली मौजूद रहे। अनंता हॉस्पिटल के प्रबंधक नितिन शर्मा का अभिनंदन किया गया।
रघुनाथपुरा गौशाला में गायों को कराया छप्पन भोग
श्री गुरु कमल चंद्रोशन गौसेवा ट्रस्ट, उदयपुर ने गौशाला में 56 भोग के तहत रघुनाथपुरा स्थित हरि गौशाला में दूसरा छप्पन भोग किया। गोसेवा ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सरला सिंघवी चेरिटेबल ट्रस्ट के मानद सचिव डॉ श्याम एस.सिंघवी और मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन थे। अध्यक्षता छप्पन भोग के ब्रांड एंबेसडर डॉ जिनेंद्र शास्त्री ने की। विशिष्ट अतिथि कवि अजात शत्रु ,समाजसेवी लव वर्मा एवं गड़वाड़ा आश्रम की गुरुनी थी।
विधायक ताराचंद जैन ने अपने संबोधन में कहा कि सामान्यतः प्रभु को छप्पन भोग अर्पित किए जाते हैं, लेकिन गौ माता को छप्पन भोग कराना एक अत्यंत अनूठी और सराहनीय पहल है।
अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के संरक्षक वीरेंद्र जैन,बलवंत सिंह चौधरी, कमलेश जैन, संजय जैन ने किया। आयोजन में मुकेश जैन, वीरेंद्र जैन आदि ने सुबह 5 बजे से अपने हाथों से छप्पन भोग बनाकर शाम को गौ माता को समर्पित किया। पीपीटीएल सीजन-3 में क्वार्टर फाइनल की जंग रोमांचक उदयपुर के फील्ड क्लब में चल रहे प्रोफेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (पीपीटीएल) सीजन-3 के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों ने खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। एसपीएसएल फाउंडेशन के विरेंद्र सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को खेले गए पीटीएल सीजन-3 के क्वार्टर फाइनल टीम इवेंट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। टॉपस्पिन टाइटन्स ने बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में माइटी मस्टैंग्स को 2-1 से हराया। ग्लो एयर ने शानदार तालमेल के साथ उदय टाइगर को 2-0 से मात दी। टीओ स्टार ने नेट निंजा पर 2-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज की। दिन के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक में पिंक वॉरियर ने अम्वय रिबेल्स को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। ओपन डबल्स में पृथ्वी शेखर, गौतम जैन और अतुल अरोड़ा, तथा कार्तिक कन्नन व अभिषेक तोसनीवाल की जोड़ियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। एटीटी प्लस वर्ग में अनुभवी खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला, जहां प्रदीप पंत, संजीत जैन, सुरेंद्र पारक और राम कुमार की जोड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं हंड्रेड प्लस वर्ग में तपन शर्मा और विकास कालरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट कटाया। दूसरी ओर एम.एम. जय गुरबख्शानी और गौरव भार्गव की टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। 120 प्लस वर्ग में खास आकर्षण रहे शरद मेहरा और अरविंद आर्या, जिन्होंने बेहतरीन तालमेल के साथ फाइनल में जगह बनाकर सभी का ध्यान खींचा। इसका समापन 12 अप्रैल की शाम फील्ड क्लब स्थित नर्सरी गार्डन में होगा। अर्बन स्क्वायर मॉल में द बैंक्वेट का उद्घाटन उदयपुर शहर के अर्बन स्क्वायर मॉल ने लेमन ट्री होटल्स में द बैंक्वेट का उद्घाटन किया गया। द बैंक्वेट को करीब 5000 वर्ग फीट में बनाया गया है। इसमें 150 से 200 मेहमानों के आयोजन की क्षमता है। भूमिका ग्रुप के सीएमडी उद्धव पोद्दार ने कहा कि होटल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित यह नई सुविधा रिटेल, मनोरंजन और हॉस्पिटैलिटी को एक साथ जोड़ने की मॉल की बड़ी योजना का हिस्सा है। भूमिका एंटरप्राइजेज की सीईओ नंदिनी तनेजा ने कहा, द बैंक्वेट को तैयार करते समय हमारा ध्यान एक ऐसी जगह बनाने पर था जो सुविधाजनक और आज के ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *