18-19 अप्रैल को समस्तीपुर में माले का जिला सम्मेलन:नेताओं ने कहा- शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर आंदोलन करेंगे




भाकपा माले की ताजपुर प्रखंड कमेटी की बैठक गांधी चौक पर हुई। बैठक में समस्तीपुर में होने वाले दो दिवसीय जिला सम्मेलन की सफलता और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। जानकारी के अनुसार, भाकपा माले का जिला सम्मेलन 18 और 19 अप्रैल को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर में आयोजित किया जाएगा। बैठक में आने वाले 15 अप्रैल को राज्य सम्मेलन के लिए डेलीगेट चुनाव और जिला सम्मेलन की तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में संगठनात्मक और आंदोलनात्मक कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें संगठन को मजबूत करना, सदस्यता अभियान को तेज करना और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन चलाने का फैसला शामिल है। पर्चा वितरण करने की रणनीति भी तय की इसके अलावा, 16, 17 और 18 मई को दरभंगा में होने वाले राज्य सम्मेलन की सफलता के लिए कोष संग्रह करने का निर्णय भी लिया गया। पंचायत, लोकल कमेटी और शाखा स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने, सम्मेलन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और पर्चा वितरण करने की रणनीति भी तय की गई। सदस्यों ने महंगाई, बेरोजगारी, किसान-मजदूरों की बदहाली, बिजली आपूर्ति की अनियमितता, राशन वितरण में गड़बड़ी, और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। इन समस्याओं को लेकर गांव-गांव में अभियान चलाने, पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर लोगों को संगठित करने और चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। प्रखंड कमेटी ने सभी पंचायतों में शाखा कमेटियों को सक्रिय करने और नए सदस्यों को जोड़ने का भी संकल्प लिया। निकट भविष्य में प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की गई। बैठक में ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, प्रभात रंजन गुप्ता, आसिफ होदा, मनोज कुमार सिंह, मो० एजाज, रंजू कुमारी, जीतेंद्र सहनी, ललन दास सहित कई सदस्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *