'25 हजार दो तब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा':ग्रामीण डाक सेवक पद के अभ्यर्थियों का आरोप, डाक अधीक्षक कार्यालय में कर्मचारियों से हाथापाई भी हुई




भागलपुर के डाक अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार जीडीएस (ग्रामीण डाक सेवक) पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों और डाक विभाग के कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए कामकाज भी प्रभावित हुआ। हाथपाई का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों और से हाथपाई करते हुए नजर आ रहे हैं। हरियाणा के हिसार से आए अभ्यर्थी संसार और महेंद्रगढ़ के मनजीत समेत करीब 15 युवाओं ने आरोप लगाया कि दस्तावेज वेरिफिकेशन के नाम पर उनसे प्रति अभ्यर्थी 25 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनके सभी प्रमाण पत्र सही होने के बावजूद जानबूझकर सत्यापन प्रक्रिया में देरी की जा रही थी, जिससे उन पर दबाव बनाया जा सके। सबसे पहले देखिए हंगामे की दो तस्वीरें.… अभ्यर्थी का आरोप- वीडियो बनाने के बाद कर्मचारियों ने हाथापाई शुरू की एक अभ्यर्थी मंजीत ने बताया कि जब उन्होंने इस अवैध मांग का विरोध किया और मोबाइल से वीडियो बनाकर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की, तो वहां मौजूद कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। इससे स्थिति और बिगड़ गई। शिकायत करने वाले युवाओं ने ये भी कहा कि यदि विभाग उन्हें जॉइनिंग देने की स्थिति में नहीं है, तो कम से कम उन्हें लिखित रूप से रिजेक्शन लेटर दिया जाए, लेकिन विभाग इसके लिए भी तैयार नहीं दिखा। दस्तावेजों की जांच करने वाले अधिकारी ने आरोपों को खारिज किया वहीं, दूसरी ओर दस्तावेजों की जांच कर रहे अधिकारी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि सभी अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन नियमानुसार और क्रमवार किया जा रहा था। कुछ अभ्यर्थी जल्दबाजी में एक साथ कमरे में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और विवाद उत्पन्न हुआ। पूरे मामले पर डाक अधीक्षक संजीत कुमार भगत ने बताया कि विभाग की सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता के साथ नियमों के तहत की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अनावश्यक दबाव बना रहे थे और लगाए गए रिश्वत के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। फिलहाल, मामले को लेकर स्थिति सामान्य कर दी गई है, लेकिन घटना ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *