चित्तौड़गढ़ में तीन बहनों की शादी के दिन इकलौते भाई की मौत हो गई। पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खुद युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई थी। हादसा पारसोली थाना क्षेत्र के बड़ा खेड़ा गांव में सरकारी स्कूल के सामने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। हादसे वाली जगह युवक के घर से महज 500 मीटर दूर है। हादसे के वक्त युवक के घर बहनों के मायरे की रस्म चल रही थी। सूचना मिलते ही तीनों बहनें दौड़कर मौके पर पहुंचीं और फूट-फूटकर रोने लगीं। भाई की मौत के बाद शाम करीब 6 बजे गमगीन माहौल में बहनों की शादी की बाकी रस्मों को निभाया गया। इसके बाद भाई का अंतिम संस्कार किया गया। खुशियां मातम में बदली पारसोली थाना ASI राम दयाल ने बताया- दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि बड़ा खेड़ा गांव में डंपर ने युवक को कुचल दिया। सूचना पर टीम गांव में पहुंची। मृतक किशन सिंह (23) पुत्र राजू सिंह गहलोत की 18 अप्रैल को भारजी का खेड़ा (पारसोली) में रहने वाली युवती से शादी हुई थी। मंगलवार को किशन की तीन बहनों पूजा कंवर, लक्ष्मी कंवर और आरती कंवर की शादी थी। घर में मायरे की रस्म चल रही थी। इस दौरान किशन किसी काम से घर से बाहर निकला था। किशन की मौत से घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। किशन पिता के साथ खेती के काम में हाथ बंटाता था। ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ा पुलिस ने बताया- ग्रामीणों ने डंपर ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद डंपर और ड्राइवर को थाने लेकर आए। … यह खबर भी पढ़ें… 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस,दो महिलाओं की मौत:31 घायल, कपड़ों से रस्सी बनाकर बाहर निकाला, कंधों पर उठाकर लाए; इंश्योरेंस-फिटनेस हो चुका खत्म अजमेर में सवारियों से भरी बस 200 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। 31 लोग घायल हो गए। पुष्कर जा रही बस में 33 लोग सवार थे। वे पीसांगन (अजमेर) में मायरा भरने जा रहे थे। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link