बूंदी के नैनवां में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। नैनवां थाना पुलिस ने गांजा बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 811 ग्राम अवैध गांजा और 32 हजार 760 नकद जब्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से बस स्टैंड के पास एक दुकान पर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिली थी। थानाधिकारी सहदेव सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने सूचना की पुष्टि के बाद मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार को उसकी दुकान से गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 811 ग्राम गांजा और गांजा बिक्री से प्राप्त 32 हजार 760 की नकद राशि बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच देई थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सहदेव सिंह मीणा के साथ कांस्टेबल सुरेश, रामेश्वर चौधरी, राकेश, राजाराम, बुद्धराज और विनोद शामिल थे। कंटेंट :अश्विनी शर्मा, नैनवां
Source link