श्रीगंगानगर में टोल वसूली पर बवाल:कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक नजरबंद, रात को लिया था पुलिस हिरासत में




श्रीगंगानगर में 18 बीबी टोल प्लाजा पर टोल वसूली के खिलाफ लोगों का विरोध-प्रदर्शन पिछले 42 दिनों से जारी है। सोमवार को श्री करणपुर से कांग्रेस विधायक और श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपिंदर सिंह कुन्नर 18 बीबी टोल प्लाजा पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिसके बाद विधायक और पुलिसकर्मियों के बीच धक्कामुक्की हुई। देर रात को पुलिस ने कुन्नर और समर्थकों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन कुछ समय बाद छोड़ दिया गया। वहीं, प्रशासन ने आज सुबह हाई कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए टोल को फिर से शुरू करवा दिया। टोल प्लाजा पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। इसके साथ ही विधायक कुन्नर को भी प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है। विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर अपने 25 बीबी स्थित घर में मौजूद हैं और घर के बाहर भी पुलिस जाब्ता तैनात है। 25 बीबी में समर्थकों का हुजूम

विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर ने अपने समर्थकों से अपील की है कि मंगलवार सुबह 10 बजे से वे उनके 25 बीबी स्थित घर पहुंचें। बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जुटने लगे हैं। साथ ही आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसे इस आंदोलन से जोड़कर और ताकत दी जा सकती है। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को ‘तानाशाही’ बताया है और कहा कि अवैध टोल वसूली बंद करने की मांग को दबाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए टोल वसूली जारी रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *