गयाजी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम:जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि, बोले- आज हर नागरिक को समान अधिकार मिला है




गयाजी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परिषद कैंपस में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और बाबा साहेब के विचारों को याद किया। कार्यक्रम में जिला पर्षद अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव समेत कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। साथ ही वंचित और शोषित वर्ग के बीच शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। हर नागरिक को समान अधिकार और न्याय मिला नैना कुमारी ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान के रूप में मजबूत आधार दिया। इसी की बदौलत हर नागरिक को समान अधिकार और न्याय मिला है। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। वहीं, उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। उनके रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता और विकास संभव है। पूरे जिले में उनकी जयंती उत्साह के साथ मनाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *