फरीदकोट जिले की कोटकपूरा अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद का मंगलवार को विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के भाई एडवोकेट बीरइंद्र सिंह संधवां ने शुभारंभ किया। मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरमीत सिंह, स्पीकर संधवां की पीआरओ मनप्रीत सिंह मनी धालीवाल और आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान उमेश कुमार गर्ग की उपस्थिति में खरीद शुरू करवाई। इस दौरान आढ़त फर्म यूके पेस्टीसाइड की दुकान पर गांव ढिलवां कलां के किसान जगसीर सिंह की फसल की बोली लगाई गई और किसान का मुंह मीठा करवाकर गेहूं खरीद का आगाज किया। गेहूं का एक-एक दाना खरीदने की हिदायत अधिकारियों और नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्पीकर संधवां की अगुवाई में सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाए और किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मंडियों में बारदाना, लिफ्टिंग और ट्रांसपोर्ट के पूरे प्रबंध पहले ही कर लिए गए हैं। खरीद को पारदर्शी बनाने की हिदायत साथ ही खरीद प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार गुरचरण सिंह, एएफएसओ अमनदीप ग्रोवर, मार्केट कमेटी सेक्रेटरी युगवीर कुमार, संगत सिंह मक्कड़, संजय मित्तल, मलेर सिंह, राजिंदर सिंह (वेयरहाउस), मार्कफेड मैनेजर नवरीत सिंह, सिमरजीत सिंह मक्कड़, अमितोज वर्मा, सुरिंदर सिंह सहित महिंदरपाल सिंह लक्की, विक्की कटारिया, निर्मल बंसल, निखिल अग्रवाल, प्रवीण गर्ग, संजीव बंसल, ब्रह्म प्रकाश और रमेश गाबा आदि मौजूद रहे। स्पीकर संधवां पहले ही कर चुके है अधिकारियों से बैठक: बीरइंद्र इस मौके पर स्पीकर संधवां के छोटे भाई एडवोकेट वीर इंदर सिंह संधवां ने कहा कि मंडियों में गेहूं खरीद के सभी प्रबंध पूरी तरह से किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही स्पीकर संधवां द्वारा कोटकपूरा मार्केट कमेटी कार्यालय में सभी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई थी। उन्होंने दावा किया कि पूरे सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
Source link