बरनाला में तेज रफ्तार कार से व्यक्ति की मौत:पत्नी के बयान पर चालक राज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज




बरनाला जिले में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए जोगिंदर सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस स्टेशन ठुल्लीवाल के एसएचओ गुरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी संदीप कौर के बयान पर आरोपी कार चालक राज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पड़ोसी हरप्रीत सिंह ने उन्हें फोन पर सूचना दी थी। हरप्रीत ने बताया कि उनके पति जोगिंदर सिंह का गांव वजीदके खुर्द की हद में सरां ढाबे के नजदीक एक कार से एक्सीडेंट हो गया है और वे गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही संदीप कौर मौके पर पहुंचीं और पति को तुरंत सरकारी अस्पताल बरनाला में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जोगिंदर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए बठिंडा रेफर कर दिया। परिवार वाले घायल जोगिंदर सिंह को बठिंडा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज शुरू हुआ। हालांकि, उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और उपचार के दौरान जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज संदीप कौर ने पुलिस को बताया कि एक विश्वसनीय व्यक्ति ने उन्हें जानकारी दी कि यह हादसा एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के कारण हुआ था। कार ड्राइवर की पहचान महल खुर्द निवासी राज सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि ड्राइवर ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए जोगिंदर सिंह को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *