मोगा पुलिस ने 3 नशा तस्कर पकड़े:आधा किलो अफीम, अवैध हथियार और एक लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद




मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। कोट ईसे खां थाना पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 500 ग्राम अफीम, अवैध हथियार, 1 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक पोलो कार बरामद की गई है। डीएसपी जसविंदर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कोट ईसे खां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता रानी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर आदर्श नगर, कोट ईसे खां स्थित एक किराए के मकान पर छापा मारा गया। पुलिस ने आरोपियों से कार जब्त की छापेमारी के दौरान मनप्रीत सिंह, लवदीप सिंह (दोनों निवासी शाह बुक्कर, थाना सदर जीरा) और लवप्रीत सिंह (निवासी सूदां, थाना मखू) को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम अफीम, एक .32 बोर रिवॉल्वर और 5 जिंदा कारतूस, दो .32 बोर पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस, 1 लाख रुपये की ड्रग मनी तथा एक पोलो कार जब्त की। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य संभावित कड़ियों की भी पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *