जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा आज सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने भीलवाड़ा जिले के चर्चित गारनेट खनन मामले में अवैध वसूली को लेकर व कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा और उनके बीच चल रही नाराज़गी की खबरों को लेकर बयान दिया। यह बोले, विधायक मीणा जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने गारनेट खनन मामले में उनके निजी सहायक अजय पांचाल सहित चार लोगों द्वारा 25 से 30 खनन कारोबारियों से 30-30 हजार रुपए प्रतिमाह अवैध वसूली को लेकर कहा कि इस मामले की प्रशासन की ओर से सख्ती से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं एक जनप्रतिनिधी हूं और मेरे साथ आए दिन सैंकड़ो लोग फो़टो खिंचवाते है।उन्होंने कहा कि मेरे निजी सहायक ने मेरे नाम व पद सहित अपने पद का गलत उपयोग किया है तो ऐसे लोगो के खिलाफ सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन इस मामले में सख्ती से कार्रवाई भी कर रहा है। कृषि मंत्री को लेकर यह दिया बयान विधायक गोपीचंद मीणा ने कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा और उनके बीच एसटी मोर्चा में किरोडी विरोधियों को पदाधिकारी बनाये जाने को लेकर चल रही नाराज़गी की खबरें गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नही है। यह सिर्फ विरोधियों की साज़िश है। विधायक ने कहा कि डॉ. किरोडी लाल मीणा और उनके बीच आज भी मधुर संबंध है। उन्होंने कहा कि डॉ. किरोडी लाल मीणा उनके पिता तुल्य है। वह डॉ. किरोडीलाल के आशीर्वाद से दूसरी बार विधानसभा पहुंचे है। उन्होंने कहा कि एसटी मोर्चा पदाधिकारियों में उन्होंने उन्हीं लोगों को शामिल किया है। जिनके नाम डॉ. किरोडी लाल ने नाम सुझाए है। मीणा ने कहा कि डॉ. किरोडी की मर्जी से ही उन्होंने एसटी मोर्चा के पदाधिकारी बनाए है और डॉक्टर किरोडी के सभी सुझावों को प्राथमिकता दी गई है। विधायक ने कहा कि डॉ.किरोडी मेरे ही नही बल्कि सर्व समाज के बड़े और देश स्तर के नेता है और आज भी दोनों के बीच पहले की तरह ही मधुर संबंध है।
Source link