अभिनेता बनकर युवती को फंसाया, न्यूड फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल किया:हीरोइन बनने के चक्कर में युवती फंसी; 5 लाख की मांग पर आरोपी गिरफ्तार




सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में एक ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को फिल्म अभिनेता बताकर एक युवती को फंसाया। आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर युवती से आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हासिल किए और फिर ब्लैकमेल कर पैसे वसूले। पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। युवक ने खुद को फिल्म अभिनेता बताया और उसे फिल्मों में काम दिलाने का लालच दिया। धीरे-धीरे उसने युवती से पहले सामान्य तस्वीरें लीं और फिर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मंगवा लिए। नंबर बदलकर देता रहा धमकी इसके बाद आरोपी ने युवती को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने अलग-अलग किस्तों में युवती से 1 लाख 5 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। बाद में आरोपी ने 5 लाख रुपए की और मांग की। इस दौरान वह लगातार अपने मोबाइल नंबर बदलकर युवती को धमकियां देता रहा। वैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने खुद को अभिनेता बताकर युवती को फिल्मों में काम दिलाने का लालच दिया। उसने पहले सामान्य तस्वीरें लीं, फिर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मंगवाकर ब्लैकमेल किया और पैसे ऐंठे। आरोपी को यूपी से पुलिस ने पकड़ा शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शुभम पाण्डेय उर्फ प्रदीप पाण्डेय उर्फ चिंटू (उम्र 32 वर्ष), निवासी चित्रकूट, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *