गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में आज मंगलवार देर रात एक मोटरसाइकिल में आग लग गई।आग इतनी तेज़ी से फैली कि उसने पास के एक किराना स्टोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह घटना करनैलगंज तहसील मोड़ के पास रात करीब 8:30 बजे हुई है। चौरसिया किराना एवं पूजन भंडार के सामने खड़ी उनकी मोटरसाइकिल में अचानक आग लगी। तेज़ हवा के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और पास की दुकान तक फैल गई। इस अग्निकांड में मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई है वहीं किराना दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान भी जल गया है। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। समय रहते अगर मौके पर आग को न बुझाया जाता तो पूरा किराना स्टोर जल करके रख हो जाता। वहीं करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चौरसिया किराना एवं पूजन भंडार के मालिक की मोटरसाइकिल में आग लगी थी, जो दुकान तक फैल गई। दुकान का आधा हिस्सा जल गया है। नुकसान का आकलन दुकान मालिक द्वारा किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिसकर्मियों की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया गया था। मोटरसाइकिल में किस वजह से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है सभी बिंदुओं पर पुलिस द्वारा विस्तार से जांच की जा रही है। दुकान मालिक द्वारा इसी तरीके से आए दिन अपनी मोटरसाइकिल को दुकान के बाहर खड़ा कर दिया जाता था लेकिन आज उसमें आग लग गई।
Source link