मोतिहारी में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने गुप्त सूचना पर पकड़ा, 3 मोबाइल फोन बरामद




मोतिहारी पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी आदापुर थाना क्षेत्र से हुई है, जबकि चोरी की घटना सुगौली थाना क्षेत्र में हुई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कन्हाई कुमार, मो. तफाजुल अंसारी और समीम अख्तर के रूप में हुई है। ये तीनों आदापुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। गुप्त सूचना पर छापेमारी की
पुलिस के अनुसार, सुगौली थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के बाद जांच शुरू की गई थी। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आदापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर इन आरोपियों को पकड़ा। तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए
गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उनके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन आरोपियों का संबंध किसी बड़े गिरोह से तो नहीं है और क्या इन्होंने अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *