जोधपुर शहर में मंगलवार को संत शिरोमणि सैन जी महाराज का प्रकटोत्सव (सैन जयंती) मनाया गया। मारू नाई विकास समिति जोधपुर और सैन जयंती महोत्सव समिति-2026 के संयुक्त तत्वावधान में बालिका शिक्षा और नशा उन्मूलन का संदेश देती विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले गुलाब सागर स्थित सैन मंदिर में यज्ञ का आयोजन कर खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद सैन जी महाराज की तस्वीर की पूजा-अर्चना कर रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी 100 से अधिक झांकियां महोत्सव समिति के अध्यक्ष बालकिशन चौहान और प्रमुख संयोजक विक्रम परिहार ने बताया- इस बार शोभायात्रा में जोधपुर शहर सहित कुड़ी, बोरानाडा, मसूरिया, नांदड़ी और बनाड़ से 100 से अधिक झांकियां शामिल हुईं। शोभायात्रा सैन मंदिर (गुलाब सागर) से रवाना होकर घंटाघर, नई सड़क, सोजती गेट, स्टेशन रोड, रणछोड़ जी का मंदिर, जालोरी गेट अंदर, खांडा फलसा, आड़ा बाजार, त्रिपोलिया और घंटाघर होते हुए पुनः सैन मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई। रास्तेभर सर्व समाज और क्षौरकार बंधुओं ने कचोरी, मीठी लस्सी, शरबत और आइसक्रीम से लोगों का स्वागत किया। महापुरुषों और समाज सुधार का दिया गया संदेश धार्मिक झांकियों के अलावा सैन समाज के 12 महापुरुषों की झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। इनमें चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, नारायणी माता, सैन जी महाराज, पंज प्यारे साहिब सिंह और लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की झांकियां शामिल थीं। इसके अलावा श्री सैन मारू शिक्षण संस्थान (कागा) द्वारा बालिका शिक्षा, नशा उन्मूलन और बाल विवाह की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज सुधार का संदेश देती शिक्षाप्रद झांकियां भी निकाली गईं। चिकित्सा जगत ने किया विशेष स्वागत चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी ‘सर्व एंड इंप्रूव नेशन सेवा संस्था’ के अध्यक्ष उदय सैन और मधुसूदन भाटी ने समिति के पदाधिकारियों का विशेष स्वागत किया। इस दौरान डॉक्टर संजय मकवाना और डॉक्टर रेणु मकवाना ने शोभायात्रा में पात्र बने बालक-बालिकाओं से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में संत सत्यनारायण महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्रसिंह सोलंकी, कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व महापौर कुंती देवड़ा और वरिष्ठ नेता नरेश जोशी ने शिरकत की। साथ ही श्री सैन मारू शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष लूणाराम सैन, सचिव दिलीप चौहान, पार्षद महेश परिहार, पार्षद सुमन सैन, जगदीश भाटी, सुरेंद्र सैन एमआर, रामचंद्र रजलीवाल, धीरज चौहान, किशनराम फूलडालिया, दीपक बागड़ी, नरेंद्र और रवि चौहान उपस्थित रहे। इनके अलावा विजयलक्ष्मी परिहार, सुशीला मकवाना, भगवती पंवार, उषा पंवार, रामरतन गहलोत कुड़ी, शेर सिंह, धर्मेश सैन, राकेश सैन, देवेंद्र स्वरूप, बजरंग सैन, राजेंद्र कुमार सैन, गोरू सैन और बाबूलाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने दर्शन लाभ लिया। अंत में सैन जयंती समारोह समिति 2026 के अध्यक्ष संजय पंवार ने सभी का धन्यवाद दिया। कांग्रेस ओबीसी विभाग और संस्थान ने किया स्वागत सैन जयंती की शोभायात्रा का जोधपुर शहर जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग और राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग विकास संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से स्वागत किया गया। ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा और संस्थान के अध्यक्ष दिलीप परिहार के नेतृत्व में रणछोड़ जी मंदिर के सामने बड़ी संख्या में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने सैन समाज के गणमान्य लोगों का साफे पहनाकर और पुष्प हार से अभिनंदन किया। इस दौरान पूरी शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई और श्रद्धालुओं के लिए ठंडे जल की व्यवस्था की गई। स्वागत समारोह में ये रहे उपस्थित इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश बोराणा, भंवरलाल प्रजापत, गंगा सिंह गोयल, भगवानाराम फौजी, डॉ. संतोष परिहार, विजय रामावत, जगदीश सांखला और लक्ष्मण सिंह सिसोदिया मौजूद रहे। इनके अलावा विजय लक्ष्मी पटेल, डॉ. अनीता परिहार, अरुण बलाई, त्रिलोक मेहरा, कमलेश तंवर, सुरेश सागर, छोटूराम गुर्जर, डॉ. धनपत गुर्जर, कुलदीप मरवण, ब्रह्मप्रकाश गहलोत, अशोक गहलोत, मुकेश गहलोत, विमलेश गहलोत, प्रेमप्रकाश जांगिड़, भगवती पंवार, रामनिवास कुमावत और शबनम अब्बासी सहित कांग्रेस व संस्थान के अनेक पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
Source link