फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ थार गाड़ी में सवार तीन युवकों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दविंदर सिंह और मनिंदर सिंह निवासी गांव मीमसा (संगरूर) तथा पलकदीप सिंह निवासी गांव ढढोगल (संगरूर) के रूप में हुई। इनके खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह की निगरानी में एएसआई हाकम सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ,नेशनल हाईवे पर गांव कोठे रामसर से गांव ढिल्लवां कलां की ओर लौट रही थी। शक के आधार पर पुलिस गाड़ी के पास पहुंची गांव ढिलवां कलां की पुरानी सड़क पर रास्ते में एक काले रंग की थार गाड़ी संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी, जो कीचड़ से लथपथ थी। उसका ड्राइवर साइड का शीशा खुला हुआ था और उसमें तीन युवक बैठे थे। शक के आधार पर जब पुलिस गाड़ी के पास पहुंची तो ड्राइवर ने गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने तुरंत उन्हें काबू कर लिया। गाड़ी की जांच करने पर गियर लीवर के पास रखे एक पारदर्शी लिफाफे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। रिमांड पर लेकर नेटवर्क का पता लगाया जाएगा-जांच अधिकारी इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई हाकम सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाना सदर कोटकपूरा में तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अब इन्हें अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा और बरामद हेरोइन के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक की जांच कर नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।
Source link