Araria BPSC AEDO Exam Begins April 14, 2026; High Absenteeism


अररिया में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) प्रतियोगिता परीक्षा सोमवार, 14 अप्रैल 2026 को शुरू हुई।

.

जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। यह परीक्षा 21 अप्रैल 2026 तक (16 और 19 अप्रैल को छोड़कर) विभिन्न चरणों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली, जिसमें 2771 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3685 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।

द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें 2769 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 3687 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए।

केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक, जोनल दंडाधिकारी-सह-गश्ती दल, उड़नदस्ता टीम,

अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, सहायक परीक्षा संयोजक और नोडल पदाधिकारियों ने परीक्षा के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

परीक्षार्थियों के लिए प्रथम पाली में रिपोर्टिंग समय सुबह 8 से 9 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर 1 से 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया था।

आयोग के निर्देशानुसार, परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुव्यवस्था के साथ आयोजित की जा रही है।

पार्किंग जैसी पर्याप्त व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की इस प्रतियोगिता में जिले से कुल लगभग 19 हजार अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं। पूरे बिहार में आयोजित हो रही यह भर्ती प्रक्रिया शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारियों की 935 रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से की जा रही है।

जिलाधिकारी अररिया ने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को नकल-मुक्त, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर पीने का पानी, शौचालय, मेडिकल सुविधा और पार्किंग जैसी पर्याप्त व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की हैं।

अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने और परीक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी निगरानी भी की जा रही है।

परीक्षा के शेष दिनों में भी इसी तरह की कड़ी व्यवस्था बनाए रखने का प्रशासन का प्रयास है, ताकि सभी अभ्यर्थी निष्पक्ष वातावरण में अपनी क्षमता दिखा सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *