राजस्थान के जयपुर में गर्भवती महिला से सड़क पर छेड़छाड़ करने वाला ग्वालियर का गुंडा निकला। बदमाश की तलाश में मंगलवार को जयपुर से एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) ग्वालियर पहुंची। छेड़छाड़ करने वाला गुंडा ग्वालियर के सरसपुरा गांव बिजौली का रहने वाला है। बदमाश ने जयपुर में महिला के साथ अश्लील हरकत की थी। महिला जोर से चीखते हुए भागी थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। यह वीडियो 25 मार्च को जवाहर सर्किल इलाके का बताया गया था। बदमाश की पहचान राहुल गुर्जर के रूप में हुई है। ग्वालियर में उस पर कई लूट, डकैती, मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। अब पुलिस की टीम ग्वालियर में उसकी तलाश कर रही है। राजस्थान के जयपुर में रविवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सड़क पर जा रही एक गर्भवती महिला का पीछा करते हुए एक लड़का नजर आया। जब महिला सुनसान इलाके में पहुंची तो बदमाश पीछे से आया और महिला के साथ अश्लीलता करते हुए अश्लील हरकत कर दी। अचानक यह हरकत होते ही महिला जोर से चीखी और भागने लगी। शोर मचाते ही भाग गया आरोपी महिला के शोर मचाते ही बदमाश भी भाग गया। वीडियो के संबंध में सूचना को गंभीरता से लेते हुए राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से तत्काल संज्ञान लिया है। रविवार दोपहर जवाहर सर्किल थाने में पुलिस ने FIR दर्ज की। जांच में पता लगा कि यह वीडियो 25 मार्च मतलब 15 दिन पहले का है। पीड़िता की शिकायत देने के बाद भी ड्यूटी ऑफिसर ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। जिस पर जयपुर पुलिस के अधिकारियों ने प्रधान आरक्षक अंगदराम मीणा और ड्यूटी ऑफिसर महेश चंद्र को सस्पेंड कर दिया था।
ग्वालियर के सरसपुरा गांव का है राहुल
महिला से अश्लील हरकत करने वाला युवक ग्वालियर का गुंडा राहुल गुर्जर निकला। वह ग्वालियर के सरसपुरा गांव में रहता है। वह लंबे समय से जयपुर में रह रहा है। आरोपी शातिर है और पता लगा कि जब एसआईटी ग्वालियर सरसपुरा पहुंची तो वह गोहद भिंड भाग गया। पुलिस की एक टीम गोहद भिंड में भी पड़ताल कर रही है। स्पा सेंटर में काम करता है आरोपी
पुलिस ने तीन किलोमीटर दूरी तक के CCTV फुटेज खंगालने के साथ रूट मैप तैयार कर आरोपी को चिन्हिृत किया। आरोपी मालवीय नगर स्थित एक स्पा सेंटर में काम करता है।
मामले में एएसपी अनु बेनीवाल का कहना है कि एसआईटी आई है हम पता कर रहे हैं। आरोपी की पहचान हुई है, लेकिन स्पष्ट कुछ नहीं बताया गया है। ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में पकड़ा भिंड का बदमाश ग्वालियर क्राइम ब्रांच, कंपू थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भिंड के एक शातिर बदमाश को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश कैंसर हिल्स पर किसी वारदात के इंतजार में खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह जंगल की ओर भागा, लेकिन पुलिस ने उसे पीछा कर गिरफ्तार कर लिया है।पूरी खबर पढ़ें
Source link