फाजिल्का के रेगर चौंक के नजदीक रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालातों मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते युवक की इलाज दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार को उसके कमरे से मिले सुसाइड नोट से मामले में नया मोड़ आ गया है। जिससे परिवार को पता चला कि पंकज ने आत्महत्या की है। परिवार का कहना है कि आईपीएल क्रिकेट सट्टे की वजह से पंकज की मौत हुई है। जिसके लिए कुछ लोग उसे पैसे के लेनदेन को लेकर परेशान कर रहे थे। इसी परेशानी के चलते उसके द्वारा जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया गया। फिलहाल इस मामले की शिकायत पुलिस की गई है। जानकारी देते हुए मृतक युवक पंकज की पत्नी रिशु ने बताया कि वह रेंजर चौंक के नजदीक रहते हैं। उसका पति आरओ पानी की दुकान चलाता था। कुछ दिन पहले उसके पति पंकज की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन मान रहे थे फूड प्वाइजनिंग उन्हें लगा कि उसे फूड प्वाइजनिंग हुई है। जिस पर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से आराम न मिलने पर बठिंडा ले जाया गया। जहां पंकज की मौत हो गई। कल वह अपने बेडरूम में गई थी। जहां उसके पति सोते थे। उसने उस तकिए को अपने गले लगाया कि नीचे से उसे एक सुसाइड नोट मिला है। जिससे उन्हें पता चला कि उसके पति ने आत्महत्या की है। उसके क्रिकेट सट्टे के जाल में फंस गया था। पंकज को कई लोगों के पैसे देने थे। जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। महिला ने बताया कि, अक्सर उसका पति फोन पर अपने दोस्तों को कहता था कि क्रिकेट टीम पर उसने कोई पैसा नहीं लगाना। उसका पति इससे इनकार करता था, लेकिन उसके पति से उसकी आईडी मांगी जा रही थी। लिखा- आईपीएल पर सट्टा लगवाने वाले करते हैं परेशान महिला के मुताबिक, सुसाइड नोट में उसके पति ने लिखा कि, मैं मानसिक स्तर पर परेशान हो चुका हूं। इसका कारण आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले वो लोग हैं, जो उसे धक्के के साथ इस काम पर लगा रहे थे। साथ ही ये भी लिखा गया कि, उसके परिवार को परेशान न किया जाए। रिशु ने कहा कि वह उक्त लोगों को जानती है। महिला ने पुलिस प्रशासन से मामले में इंसाफ दिलाने की मांग की है। महिला ने कहा कि 6 साल पहले उसकी पंकज के साथ लव मैरिज हुई थी। उसका बेटा रोजाना पूछता है कि उसके पापा कब आएंगे। पिता बोले- बेटे ने परेशानी नहीं बताई वहीं, मृतक पंकज के पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि उसका एक लड़का बठिंडा रहता है तो दूसरा पंकज फाजिल्का रहता था। जिसे वह मिलने के लिए आते थे। उसे परेशान देख कई बार उससे पूछते थे लेकिन पंकज ने कभी उन्हें बताया नहीं। अब उसका अचानक स्वास्थ्य बिगड़ा तो उसे बठिंडा ले जाया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि डाक्टरों द्वारा उन्हें कहा गया कि पंकज ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया है। लेकिन उसकी मौत के बाद अब उन्हें पता चला है कि पंकज ने आत्महत्या की है। उसके दोस्त जो उनके यहां आते जाते थे। उन्होंने ही उसे मानसिक स्तर पर परेशान कर उसकी जान ले ली। जिसमें पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Source link