Ajmer Shop Bag Theft | Three Girls Steal New Clothes, Gold Chain, Cash

[ad_1]

अजमेर के पुरानी मण्डी की दुकान से एक महिला का बैग चोरी करने का मामला सामने आया है। बैग में नए कपड़े, नगदी व सोने की चेन रखी हुई थी। पीड़ित महिला ने कोतवाली थाने में चोरी की रिपोर्ट दी है। महिला ने तीन युवतियों पर आरोप लगाया है और युवतियां सीसीटीवी मे

.

पीड़िता शालिनी ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता शालिनी ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

चोरी की वारदात जगदम्बा कॉलोनी गुलाबबाड़ी निवासी शालिनी (40) पत्नी अंकित के साथ हुई है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में 19 अप्रैल को शादी है। जिसकी खरीददारी के लिए वह मंगलवार शाम को बाजार आई थीं। करीब 5.30 बजे वह बालाजी गली पुरानी मण्डी में सिद्ध विनायक फैन्सी स्टोर पर शॉपिंग कर रहीं थीं। जहां पर तीन अन्य युवतियां भी थीं।

शालिनी का आरोप है कि युवतियां उनका बैग चुपके से चुराकर ले गई। बैग में 5 हजार रुपए के नए कपड़े व एक रूमाल में बंधे हुए करीब डेढ़ हजार रुपए की नगदी और एक छोटा पर्स भी था। पर्स में दो तोला सोने की चेन भी रखी हुई थी। जिसे वह ठीक करवाने के लिए लाई थीं। बैग चोरी होने का पता लगने पर उन्होंने आसपास के क्षेत्र में भी युवतियों को तलाश किया। लेकिन वह नहीं मिली।

मामले में कोतवाली थाना पुलिस को भी शिकायत दी है। शालिनी ने बताया कि युवतियां सीसीटीवी फुटेज में भी साफ नजर आ रही हैं। कॉलेज टाइप की थी। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

………

पढें ये खबर भी….

दुकान में चोरी करने वाला 6 घंटे में गिरफ्तार:गल्ले से निकाल ले गया 30 हजार रुपए; 16 हजार से ज्यादा बरामद

केकड़ी थाना पुलिस ने दिनहाडे़ दुकान के गल्ले से रुपए चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दंड का रास्ता, पानी की टंकी केकड़ी निवासी राजाराम गुर्जर (20) है। (पूरी खबर पढें)

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *