Rajasthan Food Samples Non-Standard | 20 Firms Fined Rs 17.96 Lakh

[ad_1]

बाड़मेर शुद्ध आहार में मिलावट अभियान के तहत अलग-अलग फर्मों से लिए गए सैंपल जांच के बाद नॉन स्टैंडर्ड (अमानक) पाए गए। इसके बाद हेल्थ विभाग ने इन मामलों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां पर 20 फर्मों पर 17.96 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

.

दरअसल, बीते दिनों बाड़मेर जिले भर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अलग-अलग जगहों ने खाद्य पदार्थो के सैंपल लिए गए। जांच के लिए जोधपुर लेबोरट्री भेजें गए। जांच रिपोर्ट में घी, तेल, पनीर, नमकीन के सैंपल नॉन स्टैडर्ड पाए गए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ ने इन मामलों को न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए गए। कोर्ट ने 20 फर्मो पर जुर्माना लगाया है।

सीएमएचओ डॉ. विष्णु राम बिश्नोई ने बताया कोर्ट ने 20 फर्मो पर जुर्माना लगाया है। इसमें महावीर एटरप्राइजेज और कृष्णा ट्रेडिंग पर दो बार जुर्माना लगाया है।

क्र.स. फर्म का नाम खाद्य पदार्थ जुर्माना राशि (लाखों में)
1 मैसर्स महावीर एंटरप्राइजेज बाड़मेर सुदर्शन घी ब्रांड 1.25
2 मैसर्स महावीर एंटरप्राइजेज बाड़मेर सुदर्शन घी ब्रांड 1.50
3 मैसर्स खेतेश्वर मिष्ठान भंडार भाडखा दूध, मिठाई 0.08
4 मैसर्स बाड़मेर मिष्ठान भंडार वं नमकीन नाश्ता बाड़मेर मीठा मावा मिठाई 0.10
5 मैसर्स वासुदेव गणेशमल चौहटन गोमुख घी ब्रांड 2.50
6 मैसर्स कालूराम हेमंत कुमार पनीर 0.20
7 मैसर्स कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी मिल्क क्रीम घी ब्रांड 2.00
8 मैसर्स कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी मिल्क क्रीम घी ब्रांड 2.00
9 मैसर्स ललित सिंघवी बाड़मेर जयमूल घी ब्रांड 1.25
10 मैसर्स भारत दूध डेयरी और मावा भंडार पनीर 0.40
11 मैसर्स आईजी इंटरप्राइजेज बाड़मेर दूध (भैंस) 0.25
12 फर्म मैसर्स न्यू बजरंग दूध डेरी रीको एरिया बाड़मेर दूध (मिक्स) 0.15
13 मैसर्स खत्री नमकीन कल्याणपुरा बाड़मेर नमकीन 0.20
14 मैसर्स सरूप किराना स्टोर भाडखा गोमुख घी ब्रांड 2.25
15 मैसर्स वांकल एजेंसी बाड़मेर पनीर 1.25
16 मैसर्स विमल ट्रेडर्स बाड़मेर वनस्पति ब्रांड दीप फ्रेश 0.50
17 मैसर्स महालक्ष्मी जोधपुर स्वीट कॉर्नर मावा पेड़ा मिठाई 0.15
18 मैसर्स मोहन भोग स्वीट्स बाड़मेर दही 0.10
19 मैसर्स राजेश किराना स्टोर गागरिया तेल 0.8
20 मैसर्स विजय लक्ष्मी ट्रेडर्स बाड़मेर गोधरा घी ब्रांड 1.75
कुल 17.96 लाख

[ad_2]

Source link

Leave a Comment