पंजाब में आज टोल फ्री:सरकार की बूथलेस पॉलिसी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन लाडोवाल टोल प्लाजा से 3 घंटे के लिए गाड़ियां निकलेंगी मुफ्त




लुधियाना टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब (रजि.) ने आज पूरे प्रदेश में बड़े आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। यूनियन की ओर से अपनी मांगों के समर्थन में आज 15 अप्रैल को पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर रोष प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। इसी कड़ी में लुधियाना के पास स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा को आज दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक पूरी तरह फ्री किया जाएगा। आम जनता को बड़ी राहत, सरकार को चेतावनी यूनियन के नेताओं ने स्पष्ट किया है कि वे कैशलेस पॉलिसी और डिजिटल करने की प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की बूथलेस पॉलिसी से उनकी नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। इसी के विरोध में आज 3 घंटे के लिए जनता के लिए टोल के बैरियर खोल दिए जाएंगे और किसी भी वाहन से कोई टैक्स नहीं वसूला जाएगा। क्यों हो रहा है प्रदर्शन? कैशलेस पॉलिसी रद्दो: टोल पर पूरी तरह कैशलेस सिस्टम लागू करने के फैसले का विरोध। यूनियन का आरोप है कि डिजिटल सिस्टम के नाम पर कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। टोल बूथों को खत्म करने की योजना को तुरंत वापस लेने की मांग। किसान और मजदूर संगठनों का मिला साथ टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन ने पंजाब की सभी किसान यूनियनों, मजदूर संगठनों और अन्य भ्रातृ जथेबंदियों से इस संघर्ष में शामिल होने की अपील की है। लाडोवाल में दोपहर 12 बजे भारी संख्या में कर्मचारियों और समर्थकों के जुटने की संभावना है जिसे देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *