एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज:सुबह 11 बजे सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा, 12वीं में शामिल हुए 26744 विद्यार्थी




मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) आज कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे सीएम हाउस से इन परिणामों की घोषणा करेंगे। ग्वालियर जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा में 26,744 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इन्होंने 84 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दी थी। प्रदेशभर के लगभग 16 लाख छात्र-छात्राएं इन परिणामों का इंतजार कर रहे थे। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य अधिकृत पोर्टल्स के माध्यम से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। परिणामों की तैयारी पारदर्शिता के साथ की स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार परिणामों की तैयारी अत्यंत सावधानी और पारदर्शिता के साथ की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि कॉपियों के मूल्यांकन से लेकर रिजल्ट तैयार करने तक हर स्तर पर गहन जांच की गई है, ताकि किसी भी त्रुटि की संभावना न रहे। इस वर्ष बोर्ड ने मूल्यांकन प्रणाली में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत, सभी परीक्षार्थियों को ‘दूसरी परीक्षा’ का अवसर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य उन विद्यार्थियों को राहत प्रदान करना है जो किसी विषय में अपेक्षित अंक प्राप्त नहीं कर पाए हैं, जिससे उन्हें अपना प्रदर्शन सुधारने का एक अतिरिक्त मौका मिलेगा। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह पहल विद्यार्थियों के मानसिक दबाव को कम करने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब सभी की निगाहें सुबह 11 बजे होने वाली घोषणा पर टिकी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *