नवादा में गेहूं की फसल जलकर राख:हाई टेंशन लाइन से निकली स्पार्क से आगजनी, किसानों को लाखों का नुकसान




नवादा के काशीचक प्रखंड अंतर्गत बोझमा गांव के पास गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई किसानों की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे उन्हें लाखों रुपए का भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण बिजली की चिंगारी या हाई टेंशन लाइन से निकला स्पार्क माना जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बड़े क्षेत्र की सुनहरी फसल धुआं और चिंगारियों में बदल गई। महीनों की मेहनत राख होने से किसान परेशान सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गर्मी के मौसम में सूखी फसल में आग तेजी से फैलती है, जिससे इसे नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। महीनों की मेहनत और उम्मीद एक पल में स्वाहा हो जाने से किसान गहरे सदमे में हैं। कई किसानों ने बताया कि उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वे अपनी फसल जलता देख रो-रोकर बेहाल थे। उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे किसान नवादा जिले में हाल के दिनों में हिसुआ, अकबरपुर, नारदीगंज, वारसलीगंज और नवादा सहित कई इलाकों में गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे किसान समुदाय में चिंता का माहौल है। किसानों ने प्रशासन से तुरंत नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *