माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसमें खंडवा जिले की 4 बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है। खास बात यह है कि ये चारों टॉपर 12वीं कक्षा की छात्राएं हैं। वहीं, इस साल 10वीं कक्षा का कोई भी छात्र प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान नहीं बना पाया है। कॉमर्स में 3 और बायोलॉजी में 1 छात्रा ने बनाई जगह 12वीं कक्षा के परिणामों के अनुसार, कॉमर्स संकाय में जिले की 3 छात्राओं ने प्रदेश में अपना दबदबा बनाया है। बेंस पब्लिक स्कूल की छात्रा आनंदी (पिता आशीष गंगराड़े) ने मेरिट में 6ठा स्थान प्राप्त किया है। सेंट स्टेफन कॉन्वेंट स्कूल (छनेरा) की छात्रा जिया (पिता रवि सिंह परिहार) ने 7वां और सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा नेहा (पिता रामचंद्र गोस्वामी) ने 8वां स्थान पाया है। इसी तरह जीव विज्ञान (बायोलॉजी) संकाय में शिक्षा एकेडमी सिल्टिया की छात्रा कामिनी कुशवाहा ने 10वां स्थान हासिल किया है। डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनीं मीनल, आनंदी के साथ करती हैं कोचिंग प्रदेश स्तर के अलावा जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट में भी छात्राओं ने बाजी मारी है। बेंस पब्लिक स्कूल की छात्रा मीनल (पिता अमर खानचंदानी) ने डिस्ट्रिक्ट मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। मीनल और स्टेट टॉपर (6ठा स्थान) आनंदी दोनों एक ही स्कूल की छात्राएं (क्लासमेट) हैं। ये दोनों छात्राएं आनंद नगर स्थित अष्टविनायक कोचिंग की स्टूडेंट हैं।
Source link