फिरोजपुर पुलिस ने नशे और गैंगस्टर पर वार अभियान के तहत कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने न सिर्फ बड़ी मात्रा में हेरोइन, ड्रग्स, हथियार व ड्रोन बरामद किए, बल्कि चोरी के मामले में भी मोबाइल फोन, बाइक व अन्य सामान बरामद किया है। इन मामलों में पुलिस ने एक महीने में 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि पिछले एक महीने के दौरान पुलिस नशे, गैंगस्टर पर वार और चोरी व स्नेचिंग की घटनाओं पर कार्रवाई की है। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिछले एक महीने के दौरान पुलिस ने करीब 15 बड़े स्मगलर और सप्लायर गिरफ्तार किए गए है। जिन पर 10 मुकदमे दर्ज किए गए। इस दौरान पुलिस ने 21 किलो 343 ग्राम हेरोइन, 521 ग्राम आइस, एक किलो अफीम बरामद की गई है। 7 मोबाइल, तीन बाइक और दो ड्रोन बरामद किए इसके अलावा पुलिस ने 7 मोबाइल, 34 सिम कार्ड, तीन बाइक, एक ग्लॉक पिस्टल, दो कारतूस और दो ड्रोन बरामद किए गए हैं। गैंगस्टर पर वार अभियान के तहत सात मुकदमे दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और तीन ग्लॉक पिस्टल, 7 मैगजीन, 23 कारतूस 9mm, दो मैगजीन सहित पिस्टल 32 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक पिस्टल 30 बोर व मैगजीन बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि, चोरी और स्नेचिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 16 मोबाइल फोन, 13 बाइक और दो बैटरे बरामद किए हैं। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने कहा कि फिरोजपुर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Source link