अबोहर में पोते की रंजिश में दो बुजुर्ग पर हमला:हथियारबंद युवकों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की, पुलिस बोली- कार्रवाई जारी




अबोहर के गांव खुब्बन में पोते की पुरानी रंजिश के चलते दो बुजुर्ग भाइयों पर हमला किया गया। हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। घायल भाइयों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। सरकारी अस्पताल में भर्ती डब्बू सिंह ने बताया कि उनके भाई गोपी सिंह के पोते गगन दीप सिंह का कुछ साल पहले गांव के ही एक युवक से गाली-गलौज को लेकर झगड़ा हुआ था। डब्बू सिंह के अनुसार, इसी पुरानी रंजिश के चलते कल कुछ युवक गली में आए और उनसे मारपीट करने लगे। जब उनके भाई गोपी सिंह बचाव में आए, तो हमलावर वहां से चले गए। रात में अपने साथियों के साथ आए आरोपी आरोप है कि देर रात वही युवक अपने करीब दो दर्जन साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर डब्बू सिंह के घर में घुस आए। उन्होंने घर में आते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब बुजुर्ग भाइयों ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उन पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना बहाववाला के प्रभारी रविंदर शर्मा ने बताया कि गांव खुब्बन में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। सिविल अस्पताल से उन्हें दो एमएलआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) प्राप्त हुई हैं, जिनमें डब्बू सिंह और शिंदा सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि ये दोनों पड़ोसी हैं और किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ है। सीतो चौकी इंचार्ज एएसआई लखविंदर सिंह द्वारा घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घर में तोड़फोड़ की कुछ तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *