Kota Station Train Operations Affected Due to Development Work


पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 19 दिन तक कोटा में नहीं रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन का अस्थायी ठहराव सोगरिया स्टेशन पर तय किया है। यह बदलाव 16 अप्रैल से प्रभा

.

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार- कोटा स्टेशन पर निर्माण कार्यों के चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसी क्रम में जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है। अब यह ट्रेन कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। यात्रियों को अब सोगरिया स्टेशन से ही इस ट्रेन में चढ़ने या उतरने की सुविधा मिलेगी।

भोपाल से आने वाली ट्रेन का शेड्यूल बदला

सीपीआरओ ने बताया- ट्रेन संख्या 14814 (भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस) 16 अप्रैल से 3 मई तक कुल 18 दिनों के लिए दूसरे मार्ग सोगरिया-कोटा सी केबिन-गुड़ला होकर संचालित होगी। इस दौरान यह गाड़ी कोटा स्टेशन पर नहीं रुककर सोगरिया स्टेशन पर ठहराव करेगी। सोगरिया स्टेशन पर इस ट्रेन के पहुंचने का समय रात्रि 2:10 बजे और रवानगी का समय रात्रि 2:20 बजे रहेगा।

जोधपुर से जाने वाली ट्रेन का समय भी बदला

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14813 (जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस) 16 अप्रैल से 4 मई तक 19 दिनों के लिए गुड़ला-कोटा सी केबिन-सोगरिया मार्ग से चलाई जाएगी। यह ट्रेन भी कोटा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। सोगरिया स्टेशन पर इसके पहुंचने का समय रात 11:30 बजे और रवानगी का समय रात्रि 11:40 बजे तय किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *