जयपुर में अवैध हुक्का बार पर 3 जगह छापे:3 गिरफ्तार, 17 के चालान 14 हुक्के जब्त; तंबाकू फ्लेवर और हुक्का सामग्री बरामद




जयपुर पुलिस ने शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार और 17 लोगों के कोटपा एक्ट के तहत चालान किए गए, 14 हुक्के और भारी मात्रा में तंबाकू फ्लेवर अन्य सामग्री जब्त की गई। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें मानसरोवर और श्याम नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। पहली कार्रवाई: Hot House Treat Café Lounge (मानसरोवर) पुलिस को सूचना मिली थी कि CONCEPT RNA कोचिंग संस्थान के ऊपर चतुर्थ मंजिल पर स्थित Hot House Treat Café Lounge कैफे में पर अवैध रूप से खान-पान की वस्तुओं के साथ हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस थाना मानसरोवर ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किए जाने पर कैफे के मालिक प्रकाश वासवानी (35) कब्जे से 10 हुक्के, 10 रबड पाईप और 05 चिलम, तम्बाकू फ्लेवर जब्त कर आरोपी को गिरफतार किया। कोटपा एक्ट के तहत 09 व्यक्तियों के चालान किए गए। कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर साउथ राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेद अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरी कार्रवाई: इक्का क्लब (मानसरोवर) पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यू आतिश मार्केट स्थित इक्का क्लब पर अवैध रूप से खान पान की वस्तुओं के साथ हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस थाना मानसरोवर ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किए जाने पर आरोपी हनुमान (23) के कब्जे से हुक्का सामग्री और 2 तम्बाकू फ्लेवर जब्त कर आरोपी को गिरफ्‌तार किया गया। वहीं कोटपा एक्ट के तहत 01 व्यक्ति का चालान किया गया। मामले में आरोपी हनुमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। तीसरी कार्रवाई: एलटेरो कैफे 2.0 (श्याम नगर) एलटेरो कैफे 2.0 पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा राह था। सूचना पर पुलिस थाना श्याम नगर ने छापा मारकर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किए जाने पर आरोपी यश कुमार (24) के कब्जे से 04 हुक्के, 04 रबड पाईप और 04 चिलम, तम्बाकू फ्लेवर जब्त कर आरोपी को गिरफ्‌तार किया। वहीं कोटपा एक्ट के तहत 07 लोगों का चालान किया गया। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना श्याम नगर जयपुर साउथ ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *