राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में बांसवाड़ा के सभी पुलिस कार्यालयों, थानों और पुलिस लाइन में सघन स्वच्छता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बुधवार और गुरुवार को दो दिन विशेष समारोह का आायोजन किया जा रहा है। आज पुलिस लाइन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें पुलिसकर्मियों के साथ ‘पुलिस मित्र’ की टीमें भी शामिल हुई। इसके अलावा रस्साकसी और कुर्सी दौड़ भी हुई। स्कूली बच्चों के लिए विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें साइबर अपराध, नए कानून और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कल 54 पुलिसकर्मियों होंगे सम्मानित पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कुल 54 पुलिसकर्मियों को सेवा चिह्न (सर्वोत्तम, अति-उत्तम और उत्तम सेवा चिह्न) प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यह रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल सेरेमोनियल परेड: सुबह पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन होगा। लाइब्रेरी का उद्घाटन: पुलिस लाइन में सिंटेक्स मिल्स लिमिटेड के सहयोग से नवनिर्मित लाइब्रेरी का लोकार्पण होगा। रक्तदान शिविर: महात्मा गांधी अस्पताल के सहयोग से पुलिस लाइन में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या: शाम को पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस की बुधवार को पूर्व संध्या पर बांसवाड़ा के गांधी मूर्ति स्थल पर पुलिस विभाग द्वारा एक भव्य बैंड कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस के जवानों ने देशभक्ति गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर एसपी सुधीर जोशी और एएसपी नरपत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Source link