पंजाब की मंडियों में 4 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा:80 हजार एमटी की खरीद; पठानकोट में मंत्री कटारूचक्क ने प्रबंधों का लिया जायजा




पठानकोट के विधानसभा हलका भोआ के अधीन आने वाली सरना दाना मंडी (राजन की मंडी) में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क द्वारा गेहूं की खरीद प्रक्रिया की शुरुआत करवाई गई। इस अवसर पर उन्होंने मंडी में किए गए प्रबंधों का जायजा लिया और किसानों से बातचीत की। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पूरे पंजाब में गेहूं की खरीद का सिलसिला 1 अप्रैल से शुरू कर दिया गया है। सरकार ने मंडियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुख्ता प्रबंध किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी किसान को मंडी में परेशानी न आए। 132 लाख मीट्रिक टन खरीद के लिए पुख्ता इंतजाम
कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि अब तक पूरे पंजाब में 4 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसमें से लगभग 80 हजार मीट्रिक टन की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस बार पंजाब को 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं का लक्ष्य मिला है, लेकिन सरकार ने 132 लाख मीट्रिक टन के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
कहा कि सरकार ने वादा किया है कि फसल खरीदने के 24 घंटे के भीतर पैसे किसान के खाते में डाल दिए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों खराब मौसम के कारण खरीद की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई थी, लेकिन अब सुधार के साथ इसमें तेजी आई है। केंद्र से आई टीमों ने फसल की जांच के लिए सैंपल ले लिए हैं। अधिकारियों को सख्त हिदायत
मंत्री ने बताया कि आज सरना मंडी में ‘किसान सिंह’ और गांव फरीदा नगर से आए एक अन्य किसान की फसल खरीद ली गई है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि मंडियों में सुविधाएं (जैसे बारदाना और अन्य व्यवस्थाएं) मजबूत रखी जाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी।
इस मौके पर विकास सैनी (चेयरमैन मार्केट कमेटी पठानकोट), राज ऋषि मेहरा (जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक) सहित बड़ी संख्या में किसान और मंडी से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *