राजस्थान-लू चलने चली, जयपुर में सीजन की सबसे गर्म रात:तापमान के 44 डिग्री पार करने का अलर्ट, जानें- आपके शहर में मौसम का हाल




राजस्थान में अब दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। बुधवार को श्रीगंगानगर, चूरू समेत 10 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। इन शहरों में हल्की हीटवेव चली। जयपुर, फलोदी, हनुमानगढ़, जालोर में सीजन की सबसे गर्म रात रही। इन शहरों में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदेश में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा, जबकि तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के साथ पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक या उसके पार जाने और गर्मी तेज होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे का मौसम देखे तो राज्य के सभी शहरों का मौसम साफ रहा और सुबह से तेज धूप रही। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, फलोदी, जोधपुर, जैसलमेर समेत 10 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी के एरिया दिन में हल्की हीटवेव भी चली। चूरू, बीकानेर में अधिकतम तापमान 40.6, जैसलमेर में 41.7, जोधपुर में 41.4, चित्तौड़गढ़, फलोदी में 41.6, कोटा में 41.1, जवाई बांध (पाली) 40, श्रीगंगानगर में 40.7, दौसा, जालोर में 39.9, भीलवाड़ा, उदयपुर में 39.5, अलवर में 39.4, फतेहपुर, करौली में 39 और सीकर में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में सीजन की सबसे गर्म रात बुधवार को दिनभर गर्मी से पहले रात में भी कई शहरों में गर्मी तेज रही। राजधानी जयपुर में सीजन की सबसे गर्म रात रही, जहां न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जालोर में न्यूनतम तापमान 28, हनुमानगढ़ में 28.1, बीकानेर में 27.2 और कोटा में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे गर्म रात कल फलोदी में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पारा 44 डिग्री पार जाने की संभावना मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में इस सप्ताह में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इस कारण पश्चिमी जिलों में तेज गर्मी पड़ने के साथ कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उसके ऊपर जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *