वैष्णवी जंजालकर ने विज्ञान संकाय में जिले में टॉप किया:सरकारी स्कूल की छात्रा को शिक्षकों ने किया सम्मानित




बुरहानपुर के ग्राम तुरकगुराड़ा स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा वैष्णवी जंजालकर ने विज्ञान संकाय में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कक्षा 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। गुरुवार सुबह स्कूल में शिक्षकों ने छात्रा का सम्मान किया। वैष्णवी विनोद जंजालकर ने यह उपलब्धि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुरुकग़ुराड़ा से प्राप्त की। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया। इसी क्रम में, कक्षा 10वीं में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले ताजिया लुकमान तड़वी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य करणसिंह पवार, शिक्षक सुभाष बड़ोले, लवकुमार जाधव, विजय पाटिल, माधुरी जड़तकर, प्रमोद प्रजापति, दिनेश महाजन, राहुल पवार, हरिओम श्रीवास, जितेंद्र ससाने, माध्यमिक शाला के शिक्षक धनराज महाजन, संजय राठौड़, देवानंद वानखेड़े, सुभाष चौहान, महेंद्र महाजन और कैलाश राठौड़ सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे। प्राचार्य करणसिंह पवार ने वैष्णवी की सफलता पर बधाई दी और कहा कि यह कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी वैष्णवी की उपलब्धि से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *