कटिहार के हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मननपुर में एक विशेष नामांकन अभियान चलाया गया। प्रधान शिक्षक नीरज नयन आनंद के नेतृत्व में यह अभियान पोषक क्षेत्र में ढोल-मंजीरा की थाप के साथ जागरूकता रैली निकालकर शुरू किया गया। इस अभियान के तहत शिक्षक और बच्चे गांव-गांव पहुंचे। उन्होंने अभिभावकों से सीधा संवाद कर उन्हें अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। रैली में शामिल बच्चों ने “स्कूल चले हम” जैसे नारों के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई। उपलब्ध सभी सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी प्रधान शिक्षक नीरज नयन आनंद ने अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध सभी सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। अभियान को देखने के लिए लोगों की भीड़ ढोल-मंजीरा, गीत और नारों की गूंज से पूरा पोषक क्षेत्र प्रभावित हुआ। इस अभियान को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। अभिभावकों ने इस पहल को सराहा और प्रधान शिक्षक की बातों को ध्यान से सुना। यह अभियान न केवल नामांकन बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने का भी प्रयास कर रहा है।
Source link