पन्ना टाइगर रिजर्व से निकल गांव में घुसा बाघ:दो मवेशियों का किया शिकार, हाथी लेकर पहुंची PTR की टीम




पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे विक्रमपुर गांव में गुरुवार सुबह बाघ ने बाड़े में बंधे दो मवेशियों का शिकार कर लिया। एक राहगीर द्वारा यह मंजर देखे जाने के बाद गांव में बाघ की मौजूदगी की खबर तेजी से फैल गई। वन विभाग ने अलर्ट जारी कर ग्रामीणों से घर में रहने कहा है। बाघ के रेस्क्यू के प्रयास किए जा रहे हैं। बाघ के गांव में होने के बाद ग्रामीणों ने पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) की टीम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही टाइगर रिजर्व का अमला सक्रिय हो गया और बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया। इस अभियान में हाथियों की मदद ली जा रही है। तस्वीरें देखिए… दो मवेशियों का किया शिकार पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती आबादी अब रिहायशी इलाकों के लिए चुनौती बन रही है। जंगल में बढ़ती संख्या के कारण बाघ अपने क्षेत्र का विस्तार करते हुए बस्तियों की ओर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले जसवंतपुरा में भी बाघ देखा गया था ग्रामीण राहुल अहिरवार ने बताया कि बाघ अचानक जंगल से गांव के पास आया और दो मवेशियों का शिकार किया। उन्होंने बाघ की चहलकदमी का वीडियो भी साझा किया और तुरंत टाइगर रिजर्व टीम को सूचित किया। पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. पटेल ने बचाव दल के मौके पर पहुंचने की पुष्टि की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *