सीमावर्ती क्षेत्रों में राज्यपाल ने सुरक्षा का लिया जायजा:पठानकोट में VDC के कार्यों की सराहना की, बोले- राजभवन करेगा सम्मानित




पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पठानकोट के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने विलेज डिफेंस कमेटियों (VDC) के कार्यों की सराहना की। राज्यपाल कटारिया ने कहा कि जो कमेटियां उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं, उन्हें राजभवन की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य अन्य लोगों को भी ऐसे सुरक्षा प्रयासों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने लोगों से सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल जानकारी देने की अपील की।
बेअदबी मामलों पर कानून बनाने के दावों को किया खारिज इस दौरे के दौरान, राज्यपाल ने राज्य सरकार द्वारा बेअदबी मामलों पर कानून बनाने के दावों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में कोई भी विधेयक अभी तक उनकी मंजूरी के लिए राजभवन नहीं पहुंचा है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद दौरे के समय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राज्यपाल का यह दौरा सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा समीक्षा और आम जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *