लखनऊ में अटल नगर में बजट फ्लैट का मौका:18 अप्रैल से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन, 630 घरों पर लॉटरी




लखनऊ में सस्ते घर की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। एलडीए की ‘अटल नगर आवासीय योजना’ में बचे 630 अफोर्डेबल फ्लैटों के लिए 18 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। यह प्रक्रिया 17 मई 2026 तक चलेगी और आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। योजना में 539 एक बीएचके और 91 दो बीएचके फ्लैट उपलब्ध हैं। इन फ्लैटों का क्षेत्रफल करीब 30 से 55 वर्गमीटर तक है और कीमत करीब 9.82 लाख रुपए से शुरू होती है। पंजीकरण सिर्फ एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही किया जा सकेगा। देवपुर पारा स्थित इस योजना में 12 से 19 मंजिल तक के 15 टावर बनाए गए हैं, जिनमें कुल 2,496 फ्लैट हैं। पहले चरण में कई फ्लैट आवंटित हो चुके हैं, जबकि शेष बचे फ्लैटों के लिए अब दोबारा मौका दिया जा रहा है। पंजीकरण शुल्क और सुविधाएं एक बीएचके के लिए 55,658 रुपए और दो बीएचके के लिए 1,00,852 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस तय की गई है। आवंटन न होने पर यह राशि वापस कर दी जाएगी। योजना में लिफ्ट, पावर बैकअप, पानी-बिजली की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, ग्रीन एरिया और बच्चों के खेलने की सुविधाएं दी जाएंगी। पार्किंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने योजना का निरीक्षण कर करीब 500 चारपहिया वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ड्रेनेज, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और सीवर लाइन को एसटीपी से जोड़ने का काम एक महीने में पूरा करने को कहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *