युवती से किया रेप, आरोपी के भाई ने पीटा:सरकारी नौकरी लगवाने का दिया था झांसा, घर पहुंचकर किया दुष्कर्म




ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती के साथ नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म और बाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवती एमए पास है और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान हजीरा के लूटपुरा निवासी करण धाकड़ से हुई। आरोपी ने खुद की पहचान कई मंत्रियों और अधिकारियों से होने का दावा करते हुए युवती को सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। बातचीत के दौरान उसने प्रेम का प्रस्ताव भी रखा। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले करण धाकड़ युवती के घर पहुंचा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह नौकरी के नाम पर लगातार उसका शोषण करता रहा। जब युवती ने नौकरी को लेकर दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। भाई ने घर में घुसकर की मारपीट पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी का भाई सन्नी धाकड़ एक सप्ताह पहले युवती के घर पहुंचा। उसने युवती पर अपने भाई को फंसाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दर्ज किया मामला पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत हजीरा थाने में की। जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी और उसके भाई की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *