रायबरेली में देर रात नेशनल हाईवे पर एक विशाल अजगर के आ जाने से यातायात बाधित हो गया। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया कस्बे के पास रायबरेली-लखनऊ ट्रैक पर यह घटना हुई, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, देर रात झाड़ियों के बीच से अजगर धीरे-धीरे सड़क पर आता दिखाई दिया। लाइट की रोशनी में उसे देखकर लोगों ने अपनी गाड़ियां रोक लीं। लगभग चार से पांच बड़ी गाड़ियां रुकने के बाद लोग अजगर का वीडियो बनाने लगे। कस्बे के एक प्रत्यक्षदर्शी अंकित ने तुरंत वन विभाग के अधिकारी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के लगभग 15 से 20 मिनट बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का सफल रेस्क्यू किया। इस पूरे मामले पर रेंजर अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी का तापमान अधिक होने के कारण जीव-जंतु ठंडी जगहों की तलाश में बाहर निकलते रहते है….रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।
Source link